Global Share Market : क्रूड के तेवर से सहमे निवेशक, Gift Nifty धड़ाम, Nifty में 200 अंक गैप डाउन ओपनिंग के संकेत

Global Share Market News Today (23-April-2026) ग्लोबल मार्केट आज: पश्चिम एशिया में तनाव से ब्रेंट क्रूड फिर 100 डॉलर पार हो गया है। इससे निवेशकों में घबराहट है, जिसके चलते गिफ्ट निफ्टी में बड़ी गिरावट आई है।

Global Share Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर बढ़ती खींचतान के चलते Brent Crude Oil Price 100 डॉलर प्रति बैरल पार हो गया है। इससे ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में निवेशकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। भारतीय बाजार के फ्यूचर इंडेक्स GIFT Nifty में इसी वजह से 200 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है। इससे बेंचमार्क इंडेक्स Nifty में 200 अंक गैप डाउन के संकेत मिल रहे हैं।

Global Share Market : क्रूड के तेवर से सहमे निवेशक, Gift Nifty धड़ाम, Nifty में 200 अंक गैप डाउन ओपनिंग के संकेत

Nifty के लिए 24,200 बना निर्णायक स्तर

बुधवार को Nifty 24,500 के नीचे फिसलकर 24,378 पर बंद हुआ और तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। अब गुरुवार के लिए संकेत और भी कमजोर हैं। GIFT Nifty 229 अंक गिरकर 24,135 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो साफ तौर पर गैप-डाउन ओपनिंग की ओर इशारा करता है। टेक्निकल एनालिस्ट्स के मुताबिक 24,200 का स्तर बाजार के लिए अहम सपोर्ट है। इसके नीचे फिसलने पर Nifty 23,900 तक जा सकता है। India VIX 4.3% उछलकर 18.30 पर पहुंच गया है, जो बाजार में बढ़ते डर और वोलैटिलिटी का संकेत है।

End of Feed