Global Share Market 06-May-2026 : Gift Nifty 200 अंक उछला, Nifty-Sensex में तूफानी तेजी तय, ट्रंप के वादों से दुनिया के बाजारों में बहार

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 06-May-2026) वैश्विक बाजार आज : अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर हैं। एशियाई बाजारों में भी जोरदार रैली है। GIFT Nifty 200 अंक के उछाल के साथ 24,300 के पार चला गया है।

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 06-May-2026) : आज का वैश्विक बाजारों में जबरदस्त तेजी का माहौल है। खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म किए जाने का ऐलान ग्लोबल इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट को सपोर्ट कर रहा है। यही वजह है कि मंगलवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। इसके बाद US Future Market में अब भी तेजी बनी हुई है।

Global Share Market gift nifty sensex

वैश्विक बाजारों में तेजी

वहीं, बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में Kospi ने 6% की छलांग लगाई। GIFT Nifty मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे भारतीय बाजार में गैप-अप शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है, जबकि सोने में तेजी और कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की गई है। FIIs की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी बाजार को सपोर्ट दे रही है।

End of Feed