दुनियाभर में Brahmos Missile खरीदने की होड़, खरीदारों की लिस्ट में इंडोनेशिया भी शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस की क्षमताएं पूरी दुनिया ने देखीं। अब तमाम देश इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को खरीदना चाहते हैं। इसे खरीदने वालों में अब इंडोनिशया भी शामिल हो गया है।

India Defence Export : ग्लोबल डिफेंस इंडस्ट्री में भारत अब एक नेट आयातक की पहचान से मेजर डिफेंस एक्सपोर्टर के तौर पर उभर रहा है। दुनियाभर के देश अपने डिफेंस को मजबूत करने में जुटे हैं। इसकी वजह से डिफेंस इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जकार्ता दौरे के दौरान इंडोनेशिया आधिकारिक तौर पर भारत की घातक 'ब्रह्मोस' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का नया विदेशी खरीदार बन गया है। Defence Export के लिहाज से यह भारत की एक बड़ी कामयाबी है। ब्रह्मोस के अलावा इंडोनेशिया भारत से एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर और बियॉन्ड विजुअल रेंज की एयर टू एयर मिसाइल ASTRA भी खरीदेगा।

india defense deals brahmos

चीन के आसपास के देश दिखा रहे रुचि

ब्रह्मोस के कितने खरीदार?

भारत की इस अचूक मिसाइल को अपनी सेना का हिस्सा बनाने के लिए दुनिया के कई देशों में रेस लगी हुई है। भारत और रूस की तरफ से Brahmos Missile को मिलकर बनाया है। साल 2022 में फिलीपींस भारत की ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली को खरीदने वाला दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय देश बना। वियतनाम के साथ डील आखिरी चरण में है। वहीं, इंडोनेशिया खरीदारों की लिस्ट में शामिल नया कन्फर्म नाम है। रॉयटर्स (Reuters) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मोस की मारक क्षमता को देखते हुए दुनिया के कई शक्तिशाली देश भी इसे अपनी डिफेंस लाइन में शामिल करना चाहते हैं।

End of Feed