Global Markets Today (29-April-2026): एशियाई बाजारों में कमजोरी, क्रूड 110 डॉलर के पार, Gift Nifty सपाट

Global Markets Today (29-April-2026) आज वैश्विक बाजारों में क्रूड के बढ़ते दाम से बिकवाली का दबाव दिख रहा है। एशियाई बाजारों में कमजोरी है। वहीं, Gift Nifty सपाट है, जो भारतीय बाजार के नॉन-डायरेक्शनल होने का संकेत दे रहा है।

Global Markets Today (29-April-2026) आज वैश्विक बाजारों में बिकवाली हावी है। खासतौर पर प्रमुख एशियाई बाजारों में क्रूड के बढ़ते दाम निवेशकों की चिंता बढ़ा रहे हैं। वहीं, भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty सपाट ट्रेड कर रहा है, जो भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट से हल्के गैप डाउन ओपनिंग का संकेत दे रहा है। वहीं, इससे पहले अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में कमजोरी बनी हुई है। हालांकि, Dow Jones Futures हल्की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

Global Markets Today

वैश्विक बाजारों में सतर्कता का माहौल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला लेकिन कमजोर रुख देखने को मिल रहा है। Nikkei 225 में 1% से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि Taiwan और Straits Times भी दबाव में हैं। हालांकि Hang Seng में 1% से ज्यादा की तेजी रही, जो चुनिंदा खरीदारी को दर्शाती है। GIFT NIFTY लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जो भारतीय बाजार में सुस्त या सीमित शुरुआत का संकेत देता है।

End of Feed