Global Markets Today: क्यों निवेशकों को डरा गया ट्रंप का अंदाज, न्यूयॉर्क से टोक्यो तक दहशत में बाजार

ईरान पर ट्रंप के बयान के बाद न्यूयॉर्क से टोक्यो तक शेयर बाजार रिवर्स गियर में हैं। वहीं, भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी भी करीब 400 अंक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी में बड़े गैप डाउन का इशारा है।

Global Share Markets Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध पर दिए गए बयान से ग्लोबल मार्केट्स का मूड पूरी तरह बदल गया है। बुधवार को जहां भारत सहित दुनिया के बड़े शेयर बाजारों में पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ने से जमकर खरीदारी हुई, वहीं गुरुवार को ट्रंप का बयान आते ही यूएस फ्यूचर इंडेक्स से लेकर एशियाई बाजारों तक बिकवाली शुरू हो गई।

Trump on Iran

ईरान पर ट्रंप के बयान से बाजार में दहशत

क्यों नहीं पसंद आया ट्रंप का बयान?

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते पूरी दुनिया एनर्जी संकट से जूझ रही है। खासतौर पर ऑयल और गैस की आपूर्ति प्रभावित है। यह संकट ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स को भी प्रभावित कर रहा है। दुनियाभर के निवेशकों को उम्मीद थी कि ट्रंप युद्ध को खत्म करने की दिशा में कोई ठोस जानकारी देंगे। लेकिन, ट्रंप के बयान से बाजार को कोई दिशा नहीं मिली, बल्कि कन्प्फ्यूजन और बढ़ गया है। यही वजह है कि निवेशक चौकन्ने हो गए हैं और बाजार में फिर से बिकवाली हावी हो गई है।

End of Feed