Global Market Today: क्रूड और डॉलर में मजबूती के बीच एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुख, गिफ्ट निफ्टी सपाट

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग की अनिश्चितता और क्रूड में तेजी के बीच एशियाई बाजारों का रुख मिलाजुला है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। इससे भारतीय बाजार में भी सपाट से पॉजिटिव ओपिनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

Global Markets Today: ग्लोबल बाजारों में हफ्ते की शुरुआत मिश्रित संकेतों के साथ हुई है। अमेरिका और चीन के बाजार दबाव में हैं, जबकि यूरोप मजबूती दिखा रहा है। इस बीच क्रूड ऑयल की तेज उछाल ने महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों की रणनीति बदल रही है। वहीं, भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी 20 अंक की तेजी के साथ पॉजिटिव साइड में सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Global Markets

वैश्विक बाजारों में सतर्कता का माहौल

अमेरिका में कमजोरी का दबाव कायम

अमेरिकी बाजारों में हल्की रिकवरी जरूर दिख रही है, लेकिन व्यापक ट्रेंड अभी भी दबाव में है। डॉव जोंस फ्यूचर्स मामूली बढ़त में है, जबकि S&P 500 और Nasdaq लगातार गिरावट के साथ bearish ज़ोन में बने हुए हैं। साल की शुरुआत से अब तक दोनों प्रमुख इंडेक्स नकारात्मक रिटर्न दे रहे हैं, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है। टेक शेयरों में बिकवाली और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बाजार पर भारी पड़ रही है।

End of Feed