बड़े शान से पहनते हैं Bata के जूते, विदेशी ब्रांड कैसे बन गया भारतीय

Bata इंडिया देश की सबसे बड़ी फुटवियर रिटेल कंपनी है। 1931 में स्थापित यह ब्रांड आज 1,375 से अधिक स्टोर्स और 30,000 डीलरों के नेटवर्क के जरिए करोड़ों ग्राहकों तक पहुंचता है। लेकिन इसकी शु्रुआत विदेशों में हुई थी।

Bata एक ऐसा ब्रांड है जिसे भारत के अधिकांश लोग अपने देश की कंपनी मानते हैं, लेकिन वास्तव में इसकी शुरुआत भारत में नहीं हुई थी। यह ब्रांड (Bata brand) 1894 में जल्नि (Zlín) में स्थापित हुआ था, जो उस समय चेकोस्लोवाकिया में था और आज के समय में चेक गणराज्य में आता है, वहां शुरू हुआ था। बाद में कंपनी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में स्थापित हुआ। आज बाटा भारत समेत दुनिया के सबसे बड़े जूता ब्रांड्स में से एक है, जो कई देशों में अपने स्टोर्स और प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। भारत में बाटा सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। यहां की कई पीढ़ियां बाटा के जूते पहनकर बड़ी हुई हैं। स्कूल के जूते हों, ऑफिस शूज हों या रोजमर्रा के इस्तेमाल के सस्ते और टिकाऊ जूते। बाटा ने हर वर्ग के लोगों की जरुरतों को पूरा किया है। यही वजह है कि भारत में बहुत से लोग इसे एक भारतीय ब्रांड मान लेते हैं, जबकि इसकी जड़ें यूरोप में हैं।

Bata, global brand, Czech origin, Switzerland headquarters, footwear company, localization strategy, township model,

बाता (Bata): एक वैश्विक ब्रांड जो हर देश में बन गया ‘लोकल’ पहचान (तस्वीर-फेसबुक)

भारत में बाटा

बाटा इंडिया भारत का सबसे बड़ा फुटवियर रिटेलर और प्रमुख जूता निर्माता है। यह विश्व प्रसिद्ध बाटा शू ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1931 में बाता शू कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के रूप में हुई थी। शुरुआत में इसका संचालन 1932 में कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के पास स्थित कोन्नगर में छोटे स्तर पर शुरू किया गया। जनवरी 1934 में बाटा के पहले भवन की आधारशिला रखी गई, जो आज बाटानगर के नाम से जाना जाता है। आने वाले वर्षों में इस परिसर का लगातार विस्तार किया गया और यह एक बड़े औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित हुआ। बाटानगर भारतीय जूता उद्योग की पहली विनिर्माण इकाई थी जिसे ISO 9001 प्रमाणन प्राप्त हुआ। वर्ष 1973 में कंपनी ने अपना नाम बदलकर बाटा इंडिया लिमिटेड कर लिया। आज बाटा इंडिया देश की सबसे बड़ी फुटवियर रिटेल कंपनी के रूप में स्थापित हो चुकी है।

End of Feed