बीयर बनाने वाली कंपनी Carlsberg India ने शुरू की IPO की तैयारी, यहां तक पहुंच गई बात

ग्लोबल बीयर कंपनी कार्ल्सबर्ग (Carlsberg) जल्द ही भारत में अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए Citi और JPMorgan को सलाहकार नियुक्त किया है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बढ़ते मार्केट शेयर के साथ, कार्ल्सबर्ग इंडिया अब स्टॉक मार्केट में अपनी एंट्री की तैयारी में है।

बीयर मार्केट में धमाल मचाने के बाद अब ग्लोबल बीयर कंपनी कार्ल्सबर्ग (Carlsberg) जल्द ही भारत में आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस आईपीओ को सफल बनाने के लिए Citi और JPMorgan को अपने वित्तीय सलाहकार के रूप में चुना है। बताया जा रहा है कि इन्वेस्टमेंट बैंकिंग टीम ने इस डील पर शुरुआती काम भी शुरू कर दिया है, और आने वाले समय में कुछ और बैंक भी इस प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं।

Carlsberg IPO

स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी

कार्ल्सबर्ग इंडिया अपनी भारतीय यूनिट को स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने की योजना बना रही है। इस पर बातचीत सितंबर 2025 से ही शुरू हो चुकी है। कंपनी का प्रदर्शन भी पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में कार्ल्सबर्ग इंडिया का राजस्व 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जबकि इसका मुनाफा 60% बढ़कर 323 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं कंपनी ने Excise Duty के रूप में करीब 4,878 करोड़ रुपये चुकाए, जो पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है।

End of Feed