बिजनेस

Glenmark Share Price: ग्लेनमार्क फार्मा को मिली बड़ी कामयाबी, शेयरों ने लगाई छलांग

Glenmark Share Price: ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर 11 जुलाई को 10% तक उछले, जब इसकी सब्सिडियरी IGI ने ISB-2001 के लिए AbbVie के साथ एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग डील साइन की। डील के बाद एनालिस्ट्स शेयर में 26.5% और तेजी की संभावना जता रहे हैं। ग्लेनमार्क भारत और उभरते बाजारों में कमर्शियल राइट्स रखेगा, जबकि AbbVie विकसित बाजार संभालेगा।

Image

ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों में तेजी (तस्वीर-istock/x)

Glenmark Share Price: Glenmark Pharma की सब्सिडियरी Ichnos Glenmark Innovation (IGI) ने अमेरिकी दवा कंपनी AbbVie के साथ ISB-2001 के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग समझौता किया है। इस खबर के बाद शुक्रवार 11 जुलाई को Glenmark के शेयरों में 10% की तेजी देखने को मिली।

क्या है ISB-2001?

ISB-2001 एक त्रि-विशिष्ट एंटीबॉडी (tri-specific antibody) है, जिसका उपयोग मल्टीपल मायलोमा के इलाज के लिए किया जा रहा है। फिलहाल यह दवा क्लीनिकल ट्रायल के फेज 1B में है।

कंपनी का बयान

Glenmark Pharma के CMD ग्लेन सल्दान्हा ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। हम पिछले 25 वर्षों से इनोवेशन पर काम कर रहे हैं और ISB-2001 एक विश्वस्तरीय खोज है।

शेयर परफॉर्मेंस

11 जुलाई को शुरुआती ट्रेड में 10% उछाल रहा है। पिछला सत्र 5.5% ऊपर बंद हुआ। पिछले एक महीने में Glenmark के शेयरों में 28% से अधिक की बढ़त है। मार्च 17 को ₹1,430 से बढ़कर अब ₹1,900 के करीब पहुंचा। जिसमें 36% की तेजी है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article