ये लड़की बनना चाहती है अंबानी की बहू, श्री कृष्ण की शरण में पहुंची, करेगी 1 करोड़ मंत्रों का जाप

Girl Want To Marry Anmol Ambani: एक लड़की ने मथुरा में स्थित भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में अर्जी लगाई है। लड़की ने अपनी अर्जी के लिए एक पत्र लिखा है। उसने पत्र में अर्जी लगाई है कि उसकी शादी अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी से हो जाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक लड़की करना चाहती है अनमोल अंबानी से शादी
  • बनना चाहती है अनिल अंबानी की बहू
  • श्री कृष्ण से लगाई गुहार

Girl Want To Marry Anmol Ambani: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी कोई वीडियो, कभी किसी का कोई पोस्ट और कभी कोई मीम। लोग इन वायरल चीजों को बहुत पसंद करते हैं और शेयर करते हैं। कभी कभार लोग फेमस होने के लिए भी कुछ न कुछ उल्टी-सीधी हरकत करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। जैसे कि हाल के दिनों में कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो में डांस करने की वीडियो डाली हैं। इस बीच एक लड़की का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भगवान श्री कृष्ण से अर्जी लगाई है कि वो अंबानी परिवार (Ambani Family) की बहू बन जाए।

मथुरा के मंदिर में लगाई अर्जी

एक लड़की ने मथुरा में स्थित भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में अर्जी लगाई है। लड़की ने अपनी अर्जी के लिए एक पत्र लिखा है। उसने पत्र में अर्जी लगाई है कि उसकी शादी अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) से हो जाए।

End of Feed