GeM प्लेटफॉर्म बना बदलाव का जरिया, 1.85 लाख महिला-नेतृत्व वाले MSMEs और 31000 स्टार्टअप्स को मिला बढ़ावा

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने महिलाओं द्वारा संचालित 1.85 लाख से अधिक MSMEs और DPIIT से मान्यता प्राप्त 31,005 स्टार्टअप्स को सरकारी खरीद के माध्यम से सशक्त किया है। वित्त वर्ष 2023-24 में GeM पर 5.43 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए गए। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन के जरिए सरकारी खरीद को नया रूप दे रहा है। GeM ने 2024-25 में 10 लाख से अधिक मैनपावर की भर्ती और 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा सेवा उपलब्ध कराई है।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने देश में महिलाओं द्वारा संचालित 1.85 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) से मान्यता प्राप्त 31,005 स्टार्टअप्स को सरकारी खरीद के पारदर्शी अवसर प्रदान कर सशक्त किया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीते वित्तीय वर्ष में GeM प्लेटफॉर्म पर 72.36 लाख से अधिक ऑर्डर दिए गए, जिनकी कुल वैल्यू 5.43 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक रही। यह आंकड़ा दर्शाता है कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म किस हद तक सरकारी खरीद में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है।

piyush goyal

जीईएम ने महिलाओं के नेतृत्व वाले एमएसएमई और स्टार्टअप्स को दी नई उड़ान: पीयूष गोयल

2016 में हुई थी शुरुआत

GeM की शुरुआत वर्ष 2016 में सरकारी एजेंसियों को पारदर्शी और कुशल खरीद प्रणाली मुहैया कराने के उद्देश्य से की गई थी। यह एक एंड-टू-एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो उत्पादों और सेवाओं दोनों के लिए काम करता है।

End of Feed