IT Stock में अभी निवेश करें या नहीं, दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने बताई अपनी रणनीति

एंथ्रोपिक के AI एजेंट्स की वजह से IT शेयरों में भारी गिरावट आई है। ET NOW GBS 2026 में निवेशक मधुसूदन केला ने बताया कि AI की वजह से IT शेयरों में जो गिरावट आई है, वह निवेशकों के लिए मौका है चेतावनी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच IT शेयरों में हालिया बिकवाली देखने को मिली है, लेकिन दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला का मानना है कि AI भारत के लिए खतरा नहीं बल्कि बड़ा अवसर बन सकता है। उनका कहना है कि भारत इस बदलाव को अपने पक्ष में मोड़कर ग्लोबल AI सॉल्यूशन प्रोवाइडर बन सकता है। ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में बोलते हुए केला ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में तकनीक ने कभी भी लोगों का जीवन कठिन नहीं बनाया, बल्कि हर नई तकनीक ने समाज को अधिक समृद्ध बनाया है। उनके अनुसार, हर तकनीकी बदलाव के समय डर जरूर पैदा होता है, लेकिन समय के साथ समाज नई तकनीक को अपनाकर आगे बढ़ता है।

madhusudan kela

आईटी स्टॉक्स पर मधुसूदन केला की राय

एंथ्रोपिक से भारतीय कंपनियों को क्या खतरा?

एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों के उन्नत AI मॉडल कानूनी, कोडिंग, डेटा एनालिटिक्स और अन्य पेशेवर सेवाओं को तेजी से ऑटोमेट कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक आईटी सर्विस कंपनियों के आउटसोर्सिंग आधारित बिजनेस मॉडल पर दबाव बढ़ सकता है। सस्ते और तेज AI टूल्स की वजह से कंपनियां महंगे सॉफ्टवेयर और बड़ी मानव टीमों पर निर्भरता घटा सकती हैं, जिससे आईटी सेक्टर में नौकरियों और काम के स्वरूप में बदलाव की आशंका बढ़ रही है।

AI खतरा नहीं, बड़ा अवसर बन सकता है

केला का मानना है कि AI अपने आप कुछ नहीं करता, बल्कि इसे लागू करने और कंपनियों के सिस्टम में जोड़ने के लिए मानव विशेषज्ञों की जरूरत रहेगी। ऐसे में भारत AI समाधान विकसित करने और लागू करने में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

End of Feed