Gautam Adani Wealth in Hindi: अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और बुधवार को एक बार फिर मुकेश अंबानी के संपत्ति के मामले में आगे निकलने के बाद अडानी ग्रुप की संपत्ति में और ज्यादा गिरावट आई है। अब दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में और नीचे खिसकने के बाद गौतम अडानी 15वें स्थान पर आ चुके हैं। फोर्ब्स की लिस्ट और रिपोर्ट के अनुसार अडानी की मौजूदा संपत्ति 75.1 बिलियन डॉलर है जोकि कुछ ही घंटे पहले 83.9 बिलियन डॉलर थी।
गौतम अडानी
इससे पहले आज 1 फरवरी के ही दिन कुछ घंटों पहले मुकेश अंबानी गौतम अडानी से नेटवर्थ के मामले में आगे निकल गए थे। रियल टाइम बिलिनियर लिस्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 84.3 बिलियन डॉलर बनी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की वेल्थ में 0.19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 4.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। फोर्ब्स रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार मंगलवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति 84.1 बिलियन डॉलर थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
