अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, बेजोस ने फिर छोड़ा गौतम अडानी को पीछे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 03:43 PM IST

Top 10 Richest Person Of The World: ब्लूमबर्ग की टॉप 10 सबसे रईस लोगों की लिस्ट में इस साल अब तक सिर्फ गौतम अडानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
गौतम अडानी ने हाल ही में मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे रईस शख्स का ताज छीन लिया था।
पिछले 1 साल में गौतम अडानी की संपत्ति प्रति दिन 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है: IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट।
इस साल अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में उछाल से एशिया के सबसे रईस शख्स की संपत्ति काफी बढ़ी है।

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन और एशिया के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में वे जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए थे। अब वे फिर से विश्व के तीसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अब अडानी 135 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे पायदन पर हैं और बेजोस उनसे आगे निकल गए हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति 58.5 अरब डॉलर बढ़ी है।

GAUTAM ADANI

सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर!

ये रही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट (Top 10 Richest Person Of The World) -

रैंकनामकुल संपत्ति (डॉलर में)देशइंडस्ट्री
1.एलन मस्क245अमेरिकाटेक्नोलॉजी
2.जेफ बेजोस138अमेरिकाटेक्नोलॉजी
3.गौतम अडानी135भारतइंडस्ट्रियल
4.बर्नार्ड अर्नाल्ट127फ्रांसकंज्यूमर
5.बिल गेट्स106अमेरिकाटेक्नोलॉजी
6.वॉरेन बफेट92.4अमेरिकाडायवर्सिफाइड
7.लैरी पेज90.8अमेरिकाटेक्नोलॉजी
8.सर्गी ब्रिन86.9अमेरिकाटेक्नोलॉजी
9.स्टीव बॉल्मर84.7अमेरिकाटेक्नोलॉजी
10.लैरी एलिसन82.9अमेरिकाटेक्नोलॉजी

(स्रोत: Bloomberg Billionaires Index)

End of Feed