इस साल दुनिया के टॉप 25 अरबपतियों में से अडानी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा, ये रही लिस्ट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 22, 2022, 10:36 AM IST

Top Billionaires: आइए जानते हैं इस साल दुनिया के कौन से शीर्ष अरबपतियों की दौलत और भी बढ़ी है। लिस्ट में टॉप पर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

नई दिल्ली। हम बरसों से एक कहावत सुनते आ रहे हैं कि पैसा पैसे को खींचता है। आज भी दुनिया में ऐसा ही हो रहा है। दुनिया के कई दिग्गज अरबपति इस साल और अमीर हुए हैं। असल में अमीर लोग मोटी रकम निवेश करते हैं, जिससे उन्हें रिटर्न मिलता है और उनकी संपत्ति और बढ़ जाती है। आइए उन धनवान व्यक्तियों के बारे में जानते हैं, जिनकी संपत्ति इस साल और भी बढ़ गई है। इस लिस्ट से पता चलता है कि भारत के सबसे रईस शख्स को इस साल सबसे अधिक मुनाफा हुआ है।

billionaire

Top Billionaires: 'पैसा पैसे को खींचता है'

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, इस साल अब तक दुनिया के टॉप 25 अरबपतियों में से 10 अरबपति फायदे में रहे, यानी उनकी संपत्ति और बढ़ गई। आइए जानते हैं कि इस साल किस अरबपति को कितना मुनाफा हुआ -

End of Feed