LPG Cylinder Booking: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी डिलीवरी

एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नया नियम लागू होने जा रहा है। अब सब्सिडी पाने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। जानिए किन लोगों को परेशानी हो सकती है और कैसे पूरी करें प्रक्रिया।

देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से गैस सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा एक नया नियम लागू होने जा रहा है। इसके तहत घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी BAA पूरा करना जरूरी होगा। जिन लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी वाला सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि ऑथेंटिकेशन नहीं कराने पर गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होगी।

LPG Cylinder

1 अक्टूबर से बदल जाएगा गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी डिलीवरी

1 अक्टूबर से क्या बदल जाएगा?

सरकार के नए नियम के मुताबिक, 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर लागू सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। यानी उपभोक्ताओं को अपनी पहचान की पुष्टि आधार के जरिए करनी होगी। जिन लोगों ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा ऑथेंटिकेशन कराने की जरूरत नहीं है। उनका गैस सिलेंडर पहले की तरह बुक होता रहेगा।

End of Feed