ईरान वॉर का असर पाकिस्तान के बाद इस देश में 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 300 रुपए तक एलपीजी भी हुई महंगी

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी तेल और ईंधन का संकट गहराता जा रहा है। नेपाल सरकार ने रविवार रात से ही पेट्रोल के दाम में ₹15 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जबकि डीजल अब ₹10 प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके साथ ही, आम जनता की रसोई पर बोझ बढ़ाते हुए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी एकमुश्त ₹296 का इजाफा किया गया है।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने अब दक्षिण एशिया के देशों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में उपजे इस संकट का सबसे गहरा असर भारत के पड़ोसी देश नेपाल पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई चेन बाधित होने और कीमतों में अस्थिरता के कारण नेपाल सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नेपाल ऑयल निगम (NOC) ने एक ही झटके में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले ने नेपाल की आम जनता की जेब पर सीधा बोझ डाल दिया है, जिससे वहां महंगाई का एक नया दौर शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

Petrol Price In Nepal

नेपाल में बढे पेट्रोल-डीजल

नेपाल ऑयल निगम द्वारा जारी किए गए नए रेट कार्ड के अनुसार, रविवार रात 12 बजे से ही देश में ईंधन की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जबकि डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है। केवल वाहन ईंधन ही नहीं, बल्कि आम रसोई पर भी महंगाई की मार पड़ी है। खाना पकाने वाली गैस यानी एलपीजी सिलेंडर के दाम 296 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि दुनियाभर में तेल का संकट गहराता जा रहा है और सप्लाई बाधित होने की वजह से कीमतों में बदलाव करना अब मजबूरी बन गया था।

End of Feed