SEBI Chief Tuhin Kanta: एयर इंडिया को प्राइवेट करने से लेकर LIC के IPO तक..., नए सेबी चीफ तुहिन कांत को कितना जानते हैं आप

Who is Tuhin Kant New SEBI Chief : कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को SEBI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। तीन साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें बाजार की स्थिरता बनाए रखने और निवेशकों का विश्वास बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेबी प्रमुख को ₹5,62,500 प्रति माह वेतन मिलेगा।
  • शेयर बाजार की निगरानी और निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
  • एयर इंडिया के निजीकरण और LIC के IPO में निभा चुके हैं अहम भूमिका।

Who is Tuhin Kanta New SEBI Chief : कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष नियुक्त (Sebi New Chief Appointed) किया है। वह मौजूदा प्रमुख माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। पांडे तीन वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे। सरकार ने जनवरी 2025 में इस पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिसकी अंतिम तिथि 17 फरवरी थी। योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए वित्त मंत्रालय ने अखबारों में विज्ञापन भी प्रकाशित किए थे। इसके बाद, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तुहिन कांत पांडे के नाम पर मुहर लगाई।

sebi-chief-tuhin-kant-pandey

तुहिन कांत पांडे बने नए SEBI प्रमुख - कैबिनेट की मंजूरी।

सेबी प्रमुख की सैलरी और जिम्मेदारियां

SEBI अध्यक्ष का पद भारतीय शेयर बाजार की निगरानी और निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पद पर तैनात व्यक्ति को भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन मिलता है, जो 5,62,500 रुपये प्रति माह (बिना आवास और वाहन सुविधा) निर्धारित है।

End of Feed