कोल्ड ड्रिंक से लेकर बिस्कुट तक होंगे महंगे! कीमत बढ़ाने की तैयारी में FMCG कंपनियां

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर धीरे-धीरे भारत पर होने लगा है। तेल की कीमतों पर सरकार तो कुछ नहीं कह रही है लेकिन FMCG कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

कच्चे तेल से जुड़ी महंगाई, पैकेजिंग सामग्री और ईंधन लागत में बढ़ोतरी के बीच साबुन, डिटर्जेंट, बिस्किट, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और पेय उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं। देश की प्रमुख रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियां बढ़ती लागत से मुनाफे पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए चरणबद्ध तरीके से दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

Inflation

बिस्कुट से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक हो सकते हैं महंगे, कीमत बढ़ाने की तैयारी में FMCG कंपनियां

तीन से पांच फीसदी तक बढ़ चुकी हैं कीमतें

पीटीआई/भाषा के मुताबिक एफएमसीजी कंपनियों के अधिकारियों ने हालिया तिमाही नतीजों के दौरान संकेत दिया है कि वे पहले ही तीन से पांच प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा चुकी हैं और लागत का दबाव जारी रहने पर आगे भी मूल्य वृद्धि की जा सकती है। कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और पैकेजिंग लागत बढ़ी है। रुपये में कमजोरी ने भी दबाव बढ़ाया है।

End of Feed