FPI Investment: शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने किया जमकर निवेश, अप्रैल में अब तक लगाए 13300 करोड़

FPI Investment In India: अप्रैल में अब तक विदेशी निवेशकों ने 13,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। मगर जानकारों का मानना है कि ईरान-इजराइल के बीच तनाव बढ़ रहा है जिसका असर निकट अवधि में एफपीआई के निवेश पर देखने को मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • FPI जमकर भारत में कर रहे निवेश
  • अप्रैल में अब तक लगाए 13300 करोड़ रु
  • बॉन्ड मार्केट में किया 1,522 करोड़ रु का निवेश

FPI Investment In India: घरेलू इकोनॉमी की मजबूत स्थिति और आर्थिक वृद्धि की बेहतर संभावनाओं के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अप्रैल के पहले दो हफ्ते में भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 13,300 करोड़ रुपये से अधिक डाले हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा है कि आगे चलकर भारत-मॉरीशस टैक्स संधि में बदलावों पर चिंता एफपीआई निवेश पर असर डालेगी। यह स्थिति नई संधि की डिटेल पर स्पष्टता आने तक बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि एक और बड़ी चिंता पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है। ईरान-इजराइल के बीच तनाव बढ़ रहा है जिसका असर निकट अवधि में एफपीआई के निवेश पर देखने को मिल सकता है।

FPI Investment In India

भारत में विदेशी निवेशकों का निवेश

ये भी पढ़ें -

End of Feed