Paytm Ban: RBI एक्शन के बाद Paytm फाउंडर का बड़ा बयान, बोलें-29 फरवरी के बाद भी चलेगा

Paytm Ban: पेटीएम के शेयर में शुक्रवार को भी 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई। बीएसई पर शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 487.05 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर 20 प्रतिशत गिरकर 487.20 रुपये पर रहे। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) भी 17,378.41 करोड़ रुपये घटकर 30,931.59 करोड़ रुपये हो गया।

Paytm Ban: वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को कहा डिजिटल भुगतान एवं सेवा ऐप पेटीएम काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी यह हमेशा की तरह काम करता रहेगा।वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के संस्थापक एवं सीईओ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि कंपनी पूर्ण अनुपालन के साथ देश की सेवा करने को प्रतिबद्ध है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।

vijay shekhar sharma

पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा

क्या बोले विजय शेखर शर्मा

शर्मा ने कहा कि पेटीएम इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए...आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी इसी तरह काम करता रहेगा।वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है। अनुषंगी कंपनी के रूप में नहीं।

End of Feed