बिजनेस

BSE,SENSEX Today:बजट बाद शेयर बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स में 1444 अंकों की तेजी, Nifty ऑलटाइम हाई पर

BSE,SENSEX Today: दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ।

Image

शेयर मार्केट में तेजी

BSE,SENSEX Today:बजट बाद शेयरा बाजारों में शुक्रवार को रौनक है। BSE, Nifty दोनों शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी रही। निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया और सेंसेक्स में 1,444.1 की तेजी आई है।अंतरिम बजट पेश होने के एक दिन बाद निफ्टी 429.35 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 22,126.80 अंक पर पहुंच गया।बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़कर 73,089.40 अंक पर पहुंच गया। वह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 73,427.59 से 338.19 अंक दूर है।

इन कंपनियों के स्टॉक में तेजी

दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ।

वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,879.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विदेशी बाजार कैसे हुए बंद

इसके पहले अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Paytm का शेयर 20 फीसदी टूटा

इस बीच पेटीएम पर निवेशकों का भरोसा नहीं जम रहा है। पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 20 फीसदी टूटकर 487 रुपये पर आ गया है. जबकि गुरूवार को यह 609 रुपये पर बंद हुआ था. इसके पहले गुरूवार को भी शेयर 20 फीसदी टूट गया था। दो दिन में कंपनी का मार्केट कैप 17 हजार करोड़ गिर गया है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article