भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी, अक्टूबर में 6,480 करोड़ रुपए डाले

अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (एफपीआई) की वापसी देखने को मिली है। इस महीने अब तक एफपीआई ने 6,480 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा और तेजी बनी हुई है। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से मार्केट का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

पिछले तीन माह तक लगातार निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) अक्टूबर में अबतक भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 6,480 करोड़ रुपये डाले हैं। इसकी मुख्य वजह मजबूत वृहद आर्थिक कारक हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले एफपीआई ने सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये निकाले थे।

FPI

भारतीय बाजार बढ़ा भरोसा

अक्टूबर में नए सिरे से निवेश धारणा में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है और भारतीय बाजारों के प्रति वैश्विक निवेशकों के बीच नए विश्वास को दर्शाता है।

End of Feed