FPI Investment: 2 महीने बाद विदेशी निवेशक बने खरीदार, जून में किया 26565 करोड़ रु का निवेश

FPI Investment: डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जून में भारतीय शेयर बाजार शुद्ध रूप से 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले मई में चुनावी नतीजों को लेकर असमंजस के बीच एफपीआई ने शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये निकाले थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी निवेशक बने खरीदार
  • दो महीने बाद बने खरीदार
  • जून में किया 26565 करोड़ रु का निवेश

FPI Investment: लगातार दो महीने की बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जून में भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर खरीदार बन गए हैं। शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच जून में एफपीआई ने शुद्ध रूप से 26,565 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। वॉटरफील्ड एडवाइजर्स के निदेशक (सूचीबद्ध निवेश) विपुल भोवर ने कहा है कि आगे चलकर उनका ध्यान धीरे-धीरे बजट और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की ओर ट्रांसफर होगा।

FPI Investment In India

भारत में एफपीआई निवेश

ये भी पढ़ें -

End of Feed