Foreign Exchange Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 1.63 अरब डॉलर बढ़कर 618.94 अरब डॉलर पहुंचा, लेकिन गोल्ड रिजर्व घटा

Foreign Exchange Reserve: जनवरी महीने की 12 तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में कमी हुई है। आरबीआई ने कहा कि समान सप्ताह में सोने का भंडार 24.2 करोड़ डॉलर घटकर 47.25 अरब डॉलर रह गया।

Foreign Exchange Reserve:देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.63 अरब डॉलर बढ़कर 618.94 अरब डॉलर हो गया गै।इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा का कुल भंडार 5.89 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 617.3 अरब डॉलर पर आ गया था। ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ना राहत की खबर है।देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम के बीच रुपये को संभालने के लिए रिजर्व बैंक को इस भंडार के एक हिस्से का इस्तेमाल करना पड़ा था।

foreign reserve

विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी करंसी एसेट में बढ़ोतरी

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.86 अरब डॉलर बढ़कर 548.51 अरब डॉलर हो गई।डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.31 अरब डॉलर हो गया।समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत की आरक्षित जमा 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.872 अरब डॉलर हो गई।

End of Feed