बाजार गिरावट के बीच FMCG पेनी स्टॉक में उछाल, Sarveshwar Foods के शेयर 6% चढ़े, Q4 में मुनाफा दोगुना

कंपनी के मजबूत Q4 नतीजों के बाद इसके शेयर 6.32% की उछाल के साथ ₹7.56 तक पहुंच गए। Q4 FY25 में नेट प्रॉफिट ₹8.61 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹4.14 करोड़ था यानी 108% की बढ़ोतरी। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹349.72 करोड़ रहा, जो साल दर साल 41% की बढ़त है।

जहां सोमवार, 2 जून को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का माहौल रहा, वहीं FMCG सेक्टर की पेनी स्टॉक कंपनी Sarveshwar Foods के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के मजबूत Q4 नतीजों के बाद इसके शेयर 6.32% की उछाल के साथ ₹7.56 तक पहुंच गए। Q4 FY25 में नेट प्रॉफिट ₹8.61 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹4.14 करोड़ था यानी 108% की बढ़ोतरी। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹349.72 करोड़ रहा, जो साल दर साल 41% की बढ़त है। EBITDA ₹19.55 करोड़ रहा (YoY 15% की बढ़ोतरी), हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 5.6% पर आ गया।

Indian stock market, Q4 earnings

शेयर बाजार।

FY25 में भी रहा ग्रोथ का सिलसिला

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹1,136.23 करोड़ दर्ज किया – 31% YoY वृद्धि। नेट प्रॉफिट ₹26.92 करोड़ – 60% की बढ़ोतरी और EBITDA ₹77.32 करोड़ – 23% का उछाल हासिल किया।

Sarveshwar Foods ने FY25 के दौरान कई विस्तार योजनाओं की घोषणा की जिसमें यूरोप और अमेरिका में नई यूनिट्स स्थापित करने की योजना शामिल है। साथ ही भारत भर में रिटेल स्टोर्स खोलने, ऋण घटाने और अधिग्रहण के अवसर तलाशने के लिए QIP / Rights / Preferential Issue के जरिए फंड जुटाने का फैसला लिया।

शेयर प्रदर्शन

1 महीने में 14% की तेजी देखने मिली वहीं 3 महीने में 16% की बढ़त हुई। जबकि 6 महीने में 27% स्टॉक टूटा है। 1 साल में 16% नुकसान हुआ है। लेकिन 2 साल में 202% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End Article
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर ...

End of Feed