फ्लाइट में अचानक बिगड़ी तबीयत और होना पड़ा भर्ती, तो बिल कौन भरेगा? एयरलाइन कंपनी या आप?

अगर आप फ्लाइट से सफर कर रहे हैं और आपकी तबियत अचानक बिगड़ जाती है तो इलाज का पैसा कौन भरेगा? आप या एयरलाइन कंपनी? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए इसका जवाब जानते हैं।

हवाई यात्रा के दौरान कई बार यात्रियों की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है। ऊंचाई पर दबाव में बदलाव या अन्य शारीरिक कारणों से दिल का दौरा, सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है और यात्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अस्पताल के इस भारी-भरकम खर्च की जिम्मेदारी किसकी होगी एयरलाइन कंपनी की, बीमा कंपनी की या फिर खुद यात्री की?

Flight Rules

एयरलाइन की जिम्मेदारी क्या क्या है?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि अगर वे फ्लाइट में बीमार हुए हैं, तो एयरलाइन उनके इलाज का खर्च उठाएगी। हालांकि, हकीकत इससे अलग है। एयरलाइंस की जिम्मेदारी आमतौर पर केवल फ्लाइट के भीतर प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) देने तक सीमित होती है। अगर फ्लाइट में कोई डॉक्टर मौजूद है, तो उसकी मदद ली जाती है या ग्राउंड मेडिकल टीम से संपर्क किया जाता है। एक बार जब यात्री को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचा दिया जाता है, तो एयरलाइन की जिम्मेदारी वहीं समाप्त हो जाती है। अस्पताल में होने वाले इलाज, दवाइयों और वहां रहने का खर्च एयरलाइन नहीं भरती है।

End of Feed