नोएडा, गाजियाबाद में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में भी बढ़ रही डिमांड, जानें क्या है वजह

Real Estate Property: त्यौहारी सीजन से पहले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद इलाके में निर्माणाधीन प्रॉपर्टी की मांग में फिर से तेजी आई है। रेडी-टू-मूव की तुलना में अंडर कन्स्ट्रक्शन फ्लैट्स की डिमांड बढ़ गई है। जानिए इसकी क्या वजहें हैं।

Real Estate Property: रेडी-टू-मूव हाउसिंग यूनिट्स की बढ़ती मांग और लग्जरी संपत्तियों की आसमान छूती बिक्री के बीच गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद इलाके में निर्माणाधीन संपत्तियों की मांग में फिर से तेजी आई है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि निर्माणाधीन संपत्तियां रेडी-टू-मूव की तुलना में किफायती हैं, लेकिन इसके पूरा होने, कब्जे प्राप्ति की निश्चितता, गुणवत्ता की खराबी, निगरानी में कमी के बारे में अनिश्चितताओं के कारण घर खरीदार निर्माणाधीन श्रेणी से दूर रहे। तो, ऐसा क्या है जो निर्माणाधीन संपत्तियों को घर खरीदारों के लिए फिर से एक आकर्षक सौदा बनाता है! बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह बजट, विश्वास, बुनियादी ढांचे के विकास, फ्लेक्सी पेमेंट प्लान, निर्माण तकनीकों और प्रोजेक्ट कठोर निगरानी यानी नियामक कार्रवाई का मिश्रण है। आइये निर्माणाधीन संपत्तियों की बिक्री को बढ़ावा देने वाले कारकों पर एक नजर डालते हैं।

under construction projects, real estate

रेडी-टू-मूव की तुलना निर्माणाधीन घरों की बढ़ी मांग

रियल एस्टेट विनियमन

खराब निधि प्रबंधन और प्रमोटरों द्वारा धनराशि के डायवर्जन के प्रमुख मुद्दों का सामना करते हुए, रेरा ने सभी प्रकार की रियल एस्टेट परियोजनाओं में परियोजना से संबंधित बैंक खातों और निर्माण प्रगति के प्रबंधन के प्रति कड़े नियम बना दिए है।

End of Feed