मछली बिजनेस: इस राज्य सरकार ने मछुआरों के लिए खोला खजाना! नाव-जाल खरीद पर 90% तक सब्सिडी, कैसे लें लाभ?

Himachal Pradesh Fisheries Scheme:हिमाचल सरकार ने मछुआरों के लिए नाव खरीद पर 70% और जाल पर 90% सब्सिडी योजना की शुरुआत की है। इससे प्रमुख जलाशयों के रजिस्टर्ड मछुआरों की आय और सुरक्षा बढ़ेगी।

Himachal Pradesh Fisheries Scheme: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने और मछुआरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण सब्सिडी योजना की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मछुआरों को आधुनिक उपकरण, नई नौकाएं और गुणवत्तापूर्ण जाल खरीदने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल प्रदेश में मछली पालन और मछली पकड़ने के व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ तरीकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Himachal Pradesh fisheries scheme, Himachal boat subsidy, fisherman subsidy scheme, fishery equipment subsidy, Gobind Sagar fishers, Pong Dam fishing, Gill net subsidy, Cast net subsidy

हिमाचल सरकार की मछुआरों को बड़ी राहत (तस्वीर-AI)

नौका की खरीद पर 70 प्रतिशत की भारी सब्सिडी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक नई नौका सब्सिडी योजना के तहत राज्य के पात्र मछुआरों को नई नौका खरीदने पर 70 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, एक मानक नौका की अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये तय की गई है। इस योजना के लागू होने से 50,000 रुपये की नौका पर राज्य सरकार 35,000 रुपये (70 प्रतिशत लागत) का योगदान खुद देगी, जबकि लाभार्थी मछुआरे को केवल 15,000 रुपये (30 प्रतिशत राशि) का ही भुगतान करना होगा। इससे कम आय वाले मछुआरों के लिए नई और सुरक्षित नौकाएं खरीदना बेहद आसान हो जाएगा।

End of Feed