पीएम मोदी के ऐलान के बाद एक्‍शन में आया वित्त मंत्रालय, अब जीएसटी पर लागू होंगी सिर्फ 2 स्‍लैब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि जीएसटी सुधार दिवाली तक लागू हो जाएंगे, जिससे कर का बोझ काफी कम होगा और छोटे उद्योगों को लाभ होगा। इस घोषणा के तुरंत बाद, वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीओएम के साथ साझा किया गया केंद्र का प्रस्ताव तीन बिंदुओं पर आधारित है - संरचनात्मक सुधार, दरों को युक्तिसंगत बनाना और जीवन को आसान बनाना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार यानि स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर जीएसटी में सुधार की बात कही और कहा की दिवाली तक वो बड़ा तोहफा देने वाले हैं, और उनके भाषण के तत्‍काल बाद ही वित्‍त मंत्रालय भी एक्‍शन में आ गया। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने मंत्रियों के समूह (जीओएम) को दो स्लैब वाली जीएसटी दर संरचना और साथ ही चुनिंदा वस्तुओं के लिए विशेष दरों का प्रस्ताव दिया है।

GST

GST (Canva)

दिवाली पर मिलेगा तोहफा

End of Feed