त्योहारी सीजन में होंगी बंपर भर्तियां: इन सेक्टर्स में 2.5 लाख नौकरियां पैदा होने का अनुमान

Festive Jobs: भारत में जुलाई-दिसंबर के त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और रिटेल में 2.5 लाख मौसमी नौकरियां मिलेंगी। इसमें छोटे शहरों का 45% योगदान और महिलाओं की 30-35% हिस्सेदारी रहेगी।

Festive Jobs : भारत में इस साल त्योहारों के सीजन के दौरान नौकरियों की जबरदस्त बहार आने वाली है। जुलाई से दिसंबर के बीच देश भर में करीब 2 से 2.5 लाख मौसमी (सीजनल) और गिग (अस्थायी/कॉन्ट्रैक्ट) नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। एक ग्लोबल टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी 'एनएलबी सर्विसेज' की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल त्योहारी सीजन में होने वाली भर्तियों में पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत की बढ़त देखी जा सकती है। त्योहारों के दौरान देश में खरीदारी और सेवाओं की मांग सबसे ज्यादा होती है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ई-कॉमर्स, क्विक-कॉमर्स (तेज डिलीवरी सर्विस), रिटेल, लॉजिस्टिक्स, ट्रेवल और हॉस्पिटैलिटी (होटल व पर्यटन) जैसे सेक्टर बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं।

Festive jobs, jobs boom, Seasonal hiring, Gig roles, India e commerce, Logistics, Quick commerce

त्योहारों के मौसम में नौकरियों की बहार

शुरुआती तैयारी और नई तरह की नौकरियां

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनियां त्योहारों के मुख्य पीक सीजन से लगभग 12 से 14 हफ्ते पहले ही कर्मचारियों की योजना बनाना शुरू कर देती हैं। ऐसा करने से कंपनियों को सही उम्मीदवारों का चयन करने का पर्याप्त समय मिल जाता है और ऐन मौके पर हड़बड़ी से बचाव होता है। जहां एक तरफ डिलीवरी बॉय, वेयरहाउस कर्मचारी, रिटेल सेल्स, कस्टमर केयर और फील्ड ऑपरेशन्स जैसे पारंपरिक पदों की भारी मांग बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ डिजिटल युग की नई तरह की नौकरियों में भी 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। इनमें डार्क-स्टोर इन्वेंट्री कंट्रोलर, रिफंड और रिटर्न विशेषज्ञ, फ्रॉड सपोर्ट, और ऑर्डर मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट जैसे आधुनिक पद शामिल हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग के तेजी से बढ़ते ढांचे को संभालने का काम करते हैं।

End of Feed