FD या Mutual Fund जानिए कंजर्वेटिव निवेशकों के लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट!

अगर आप एक कंजर्वेटिव निवेशक हैं और कम जोखिम के साथ अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सा निवेश विकल्प आपकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर रहेगा।

कुछ लोग बाजार से जुड़े निवेश में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद करते हैं, जबकि कई निवेशक अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना चाहते हैं। ऐसे निवेशकों के पास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और म्यूचुअल फंड दो निवेश विकल्प बचते हैं। हालांकि, दोनों निवेश साधनों की अपनी-अपनी खूबियां और सीमाएं हैं।

fd vs mutual fund

FD या Mutual Fund किसे चुनें (AI Generated Image)

FD में मिलता है निश्चित रिटर्न और सुरक्षा

फिक्स्ड डिपॉजिट लंबे समय से भारतीय निवेशकों की पहली पसंद रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसमें निवेशक को पहले से पता होता है कि तय अवधि के बाद उसे कितनी राशि मिलेगी। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान अलग-अलग अवधि के लिए FD की सुविधा देते हैं, जिसमें निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार अवधि चुन सकता है।

End of Feed