नोटबंदी के बाद नकली नोटों में आई भारी कमी, बोले SPMCIL सीएमडी

Fake Currency Notes: नोटबंदी के बाद भारत में जाली नोटों के मामले काफी घटे हैं। मेक इन इंडिया के तहत अब सभी सिक्योरिटी दस्तावेज और बैंक नोट भारत में ही आत्मनिर्भरता से तैयार हो रहे हैं।

Fake Currency Notes : नोटबंदी (डीमोनिटाइजेशन) के बाद देश में नकली करेंसी नोटों के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही, भारत अब सिक्योरिटी दस्तावेजों के उत्पादन में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन चुका है और विदेश से किसी भी तरह के सुरक्षा दस्तावेज का आयात नहीं किया जा रहा है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) विजय रंजन सिंह ने गुरुवार को यह अहम जानकारी दी।

demonetisation, fake currency notes, counterfeit notes, SPMCIL, Vijay Ranjan Singh, security documents, Make in India,

नोटबंदी के बाद नकली नोटों के मामले जबरदस्त कमी आई

नकली नोटों में आई बड़ी गिरावट

एएनआई के मुताबिक SPMCIL के 21वें पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए विजय रंजन सिंह ने बताया कि उनकी संस्था ही नकली नोटों की पहचान करने और उनके जाली होने का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद से SPMCIL के पास जांच के लिए आने वाले जाली नोटों की संख्या में काफी कमी आई है। हालांकि, उनके पास इस गिरावट का कोई सटीक आंकड़ा मौजूद नहीं था, लेकिन उन्होंने नासिक सेंटर के हवाले से बताया कि जाली नोटों के मामलों में बहुत ही बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखा गया है।

End of Feed