Trending Stocks: शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार में Indian Oil Corporation (IOC), Anirit Ventures समेत पांच कंपनियों के शेयर ट्रेंड कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह इन कंपनियों से जुड़े कॉरपोरेट एक्शन हैं. इनमें से जहां IOC डिविडेंड की वजह से ट्रेंड में है. वहीं, बाकी शेयर राइट्स इश्यू, बायबैक और बोनस इश्यूज के चलते चर्चा में है. BSE के आंकड़ों के मुताबिक इन शेयरों के लिए 17 और 18 दिसंबर एक्स डेट है. एक्स डेट असल में वह समय सीमा होती है, जिससे पहले निवेशकों के पास शेयर होते हैं, तो उन्हें डिविडेंड, बोनस, बायबैक और राइट्स इश्यू का फायदा उठाने का मौका मिलता है.
ट्रेंडिंग हैं ये स्टॉक्स (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
IOC का इंटरिम डिविडेंड
सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए लिए 50% का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. इस तरह 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर कंपनी 5 रुपये का डिविडेंड दे रही है. BSE को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि यह डिविडेंड 11 जनवरी 2026 या उससे पहले योग्य शेयरधारकों को दिया जाएगा. डिविडेंड के लिए 18 दिसंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.
Anirit Ventures का राइट्स इश्यू
Anirit Ventures भी आज एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है, जिससे फुल सब्सक्रिप्शन पर कंपनी 39.60 करोड़ जुटाएगी. इस इश्यू के तहत मौजूदा शेयरधारकों को 1 शेयर पर 2 राइट्स शेयर मिलेंगे. राइट्स इश्यू की कीमत 33 रुपये प्रति शेयर तय की गई है, जिसमें 23 रुपये का प्रीमियम शामिल है. इसमें से 23 रुपये आवेदन के समय और बाकी राशि बाद में बोर्ड की तरफ से तय समय पर ली जाएगी. राइट्स इश्यू 26 दिसंबर, 2025 को खुलेगा. रिकॉर्ड डेट 18 दिसंबर तय की गई है.
ये तीन स्टॉक्स भी हैं ट्रेंडिंग
IOC और Anirit Ventures के अलावा eClerx Services, Krishival Foods और Sylph Technologies के शेयर भी आज एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहे हैं. eClerx Services ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है. इसके तहत पात्र शेयरधारक तय कीमत पर कंपनी को शेयर बेच सकेंगे. वहीं,
Krishival Foods का शेयर उसके राइट्स इश्यू के चलते एक्स-डेट पर है. इससे मौजूदा निवेशकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा. वहीं, Sylph Technologies के शेयर बोनस इश्यू के चलते एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहे हैं, जहां रिकॉर्ड डेट के आधार पर शेयरधारकों को बोनस शेयर अलॉट किए जाएंगे. Sylph Technologies ने प्रत्येक शेयर पर पांच बोनस शेयर देने का ऐलान किया है.
