EU-India FTA की राह हुई आसान, यूरोपियन कमीशन ने मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव

भारत और यूरोपीय संघ FTA को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यूरोपीय आयोग ने EU काउंसिल के सामने इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर और साथ ही इसे लागू करने की मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा है।

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यूरोपीय आयोग ने EU काउंसिल के सामने भारत के साथ हुए इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर और इसे लागू करने की मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा है। अगर काउंसिल से मंजूरी मिल जाती है, तो यह दोनों पक्षों द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता होगा।

EU India FTA

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लगने के करीब (Photo: iStock)

180 अरब यूरो से ज्यादा का है व्यापार

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हर साल वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 180 अरब यूरो से ज्यादा का है। यूरोपीय आयोग के मुताबिक, यह व्यापार करीब 8 लाख यूरोपीय नौकरियों को सपोर्ट करता है। FTA लागू होने के बाद दोनों पक्षों के बीच बाजार पहुंच बढ़ने, टैरिफ कम होने और व्यापार से जुड़ी गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने की उम्मीद है।

End of Feed