ET NOW ने OpiGo का अधिग्रहण कर फिनटेक में रखे कदम; 'ET NOW Pro' किया लॉन्च

ET NOW ने फिनटेक सेक्टर में कदम रखते हुए स्टॉक एडवाइजरी प्लेटफॉर्म OpiGo का अधिग्रहण किया है। इसके साथ ही ET NOW Pro लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो रिटेल निवेशकों को रिसर्च, ट्रेड आइडिया, मार्केट इनसाइट्स और निवेश संबंधी प्रीमियम सेवाएं देगा।

Times Network टाइम्स नेटवर्क ने अपने रणनीतिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए फिनटेक प्लेटफॉर्म OpiGo का अधिग्रहण किया है। यह एक लीडिंग स्टॉक एडवाइजरी मार्केटप्लेस और इन्वेस्टर एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म है। यह एक्विजिशन ET NOW के विकास और विस्तार में एक अहम मील का पत्थर है, जो ब्रांड को ट्रेडिशनल बिजनेस न्यूज और लाइव टेलीविजन से आगे बढ़ाकर एक कॉम्प्रिहेंसिव, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन फिनटेक इकोसिस्टम में ले जाएगा।

Times Network Strategically Acquires OpiGo, a leading stock advisory brand

टाइम्स नेटवर्क ने ओपीगो का किया अधिग्रहण

ET NOW Pro का एक अहम पिलर

न्यूज और फिनटेक के इंटीग्रेशन के हिस्से के तौर पर, OpiGo अब ET NOW Pro का एक अहम हिस्सा होगा, जो देश में बढ़ती रिटेल इन्वेस्टर्स कम्युनिटी के लिए डिजाइन किया गया एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर है। यह सब्सक्रिप्शन SEBI-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट्स (RAs), क्यूरेटेड इन्वेस्टर कम्युनिटीज, एक्सक्लूसिव मार्केट इनसाइट्स, प्रीमियम फाइनेंशियल कंटेंट के साथ ही ET NOW के टीवी चैनल तक एक्सेस देगा, जिससे लाइव ट्रेड आइडिया और रिकमेंडेशन आसानी से मिल पाएंगे। इस प्लेटफॉर्म का मकसद भरोसेमंद फाइनेंशियल जर्नलिज्म, एक्सपर्ट रिसर्च, इन्वेस्टर एंगेजमेंट और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इन्वेस्टिंग टूल्स को एक साथ लाना है।

End of Feed