मुंबई: भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग खास महत्व रखता है। इसलिए, वे इसकी तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के दिन भारतीय शेयर बाजार में आयोजित किया जाता है। यह शेयर बाजार निवेशकों के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग, शुभ ट्रेडिंग सत्र माना जाता है। ऐसे में इस विशेष ट्रेडिंग सत्र को यादगार बनाने के लिए देश के अग्रणी अंग्रेजी और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल, ET NOW और ET NOW Swadesh- मंगलवार, 21 अक्टूबर को अपने विशेष संवत 2082 कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आपके लिए लेकर आ रहे हैं मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 का लाइव और विस्तृत कवरेज। इसमें दिग्गज शेयर बाजार एक्सपर्ट, निवेशकों को बाजार और सेक्टर के बारे में बेहतरीन जानकरी और टिप्स देंगे।
ET NOW और ET NOW Swadesh पर देखें मुहूर्त ट्रेडिंग
आपको बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र एक सदियों पुरानी परंपरा है जो भारतीय शेयर बाज़ारों में नए संवत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। ET NOW और ET NOW Swadesh का यह विशेष कवरेज आस्था, अर्थशास्त्र और दूरदृष्टि के संगम को दर्शाता है, जहां लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की भावना को धन, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक रूप में मनाया जाता है। ET NOW और ET NOW Swadesh न केवल समृद्धि का, बल्कि उस बुद्धिमत्ता और आशावाद का भी जश्न मनाते हैं जो भारत की विकास गाथा को गति प्रदान करता है। इस साल भारतीय शेयर बाजारों ने वैश्विक चुनौतियों का डटकर सामना किया है और घरेलू स्तर पर मजबूती ने अपनी चमक बिखेरी है, मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र संवत 2082 में आने वाले समय के लिए दिशा तय करेगा।
21 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से होगा प्रसारण
मुहूर्त ट्रेडिंग का यह विशेष प्रसारण 21 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ET NOW पर प्रसारित होगा। इस दौरान देश के प्रमुख मार्केट दिग्गज नीलेश शाह (Envision Capital), सुनील सिंघानिया (Abakkus Asset Manager LLP) और प्रसिद्ध निवेशक विजय केडिया, एक विशेष राउंडटेबल चर्चा में हिस्सा लेंगे। दलाल स्ट्रीट के मूड को समझने से लेकर आने वाले वर्ष के लिए अपने शीर्ष निवेश विषयों और क्षेत्रों को साझा करने तक, ये बाजार के दिग्गज विभिन्न पीढ़ियों के निवेशकों के लिए अमूल्य ज्ञान प्रदान करेंगे।
इस सेक्टर के बारे में दी जाएगी जानकारी
ET NOW का यह मुहूर्त ट्रेडिंग विशेष कार्यक्रम अभी चल रही त्योहारी सीरीज 'Samvat 2082: Save, Invest, Prosper' का ग्रैंड फिनाले होगा, जो मंगलवार 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कई खास प्रोग्राम पेश किए जाएंगे, जैसे- Invest Gurus – जो संवत 2082 के निवेश दर्शन और दृष्टिकोण को डिकोड करते हैं। Consumption Pulse – जिसमें त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, ज्वेलरी और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों में उपभोक्ता रुझानों का विश्लेषण पेश किया जायेगा।
Deal or No Deal – जो दर्शकों के शेयर संबंधी सवालों के लाइव जवाब देकर उन्हें बेहतर ट्रेडिंग निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसके बाद पेश किए जाएंगे Funtastic Managers के दो विशेष संस्करण, जिनमें देश के शीर्ष म्यूचुअल फंड लीडर्स अपनी विशेषज्ञ निवेश रणनीतियां साझा करेंगे।
स्पेशल प्रोग्राम्स की सीरीज में शुक्रवार, 17 अक्टूबर को Ultimate Snakes and Ladders प्रस्तुत किया जाएगा, जो इस वर्ष भारतीय बाजारों के रोमांचक उतार-चढ़ावों- करेक्शन से लेकर माइलस्टोन तक को दर्शाएगा।
ET NOW Swadesh पर भी विशेष प्रोग्राम प्रसारित होंगे
इसी के साथ, हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW Swadesh भी 21 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होने वाले शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में देश के प्रमुख मार्केट विशेषज्ञों को शामिल करेगा। यह ET NOW स्वदेश की विशेष दिवाली सीरीज 'संवत 2082: सेविंग्स से समृद्धि' का भी ग्रैंड फिनाले होगा, जो लाभ और समृद्धि के साथ-साथ समझदारी से बचत करने के तरीकों पर केंद्रित है।
13 अक्टूबर से शुरू हुई इस सीरीज में देश के जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट्स शेयर मार्केट, एसआईपी, सोना, चांदी और अन्य निवेश विकल्पों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। 21 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों में शामिल हैं- मार्केट एक्सपर्ट व्यूज, रॉकेट शेयर्स (मार्केट एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाए गए टॉप शेयर), कॉरपोरेट कनेक्शन्स – दिवाली स्पेशल, कमोडिटी स्पेशल (सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी ट्रेडिंग पर जानकारी) और पर्सनल फाइनेंस स्पेशल– 'इस दिवाली समृद्धि की SIP'।
इसके अलावा, 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को 'शेयर ही शेयर' प्रसारित होगा, जिसमें 10 बेहतरीन शेयर आइडियाज पेश किए जाएंगे। 18 अक्टूबर (शनिवार) को धनतेरस स्पेशल 'मुनाफे का शगुन' प्रसारित किया जाएगा।
इस दिवाली, ET NOW और ET NOW Swadesh के साथ मनाइए समृद्धि का पर्व- ज्ञान, निवेश और अवसरों के साथ। देश के ये दोनों अग्रणी बिजनेस चैनल मिलकर संवत 2082 का स्वागत करेंगे — आशा, आभार और नए आरंभ के संकल्प के साथ।
