Essar Group: एस्सार समूह ग्रीन हाइड्रोजन में करेगा निवेश, गुजरात में 30,000 करोड़ रुपये में बनेगा प्लांट

Essar Group green hydrogen plant News: समूह मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी, सौर पैनल और विंड-टर्बाइन मैग्नेट में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों के खनन कारोबार में प्रवेश करने पर भी विचार कर रहा है। एस्सार फ्यूचर एनर्जी ने अगले चार वर्षों में जामनगर में एक गीगावाट हाइड्रोजन क्षमता के साथ ही 10 लाख टन प्रति वर्ष की संबद्ध हरित मॉलेक्यूल्स क्षमता विकसित करने की योजना बनाई है।

Essar Group green hydrogen plant News: एस्सार समूह गुजरात के जामनगर में हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने के लिए अगले चार साल में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। धातु से लेकर बुनियादी ढांचे तक, विविध क्षेत्रों में काम करने वाला यह समूह अपनी वृद्धि के लिए स्वच्छ ऊर्जा को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में देख रहा है। समूह के निवेश पोर्टफोलियो का प्रबंधन करने वाली एस्सार कैपिटल के निदेशक प्रशांत रुइया ने कहा कि समूह ब्रिटेन में अपनी तेल रिफाइनरी में कार्बन उत्सर्जन कम करने, सऊदी अरब में एलएनजी और इलेक्ट्रिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर विचार कर रहा है।

Essar Group green hydrogen plant in Gujarat,

एस्सार फ्यूचर एनर्जी का प्लान

समूह मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी, सौर पैनल और विंड-टर्बाइन मैग्नेट में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों के खनन कारोबार में प्रवेश करने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि एस्सार फ्यूचर एनर्जी ने अगले चार वर्षों में जामनगर में एक गीगावाट हाइड्रोजन क्षमता के साथ ही 10 लाख टन प्रति वर्ष की संबद्ध हरित मॉलेक्यूल्स क्षमता विकसित करने की योजना बनाई है। रुइया ने कहा, ‘‘हम जामनगर में हरित हाइड्रोजन परियोजना में लगभग 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं।’’ एस्सार अपनी सहयोगी कंपनी एस्सार रिन्यूएबल्स के जरिये 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग पानी के अणुओं को विभाजित करने के लिए करेगा, जिससे हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा।

End of Feed