Esconet Technologies IPO: एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 84 गुना सब्सक्राइब, अब भी निवेश का मौका, GMP शानदार

Esconet Technologies IPO GMP: एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 16 फरवरी को खुला था और आज 20 फरवरी को बंद होगा। कंपनी का शेयर 23 फरवरी को लिस्ट होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-84 रु है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स
  • 84 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब
  • 83 रु पर है शेयर का जीएमपी

Esconet Technologies IPO GMP: मंगलवार 20 फरवरी को एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन है। एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी का आईपीओ 16 फरवरी को खुला था, जिसे अब तक 84 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया गया है। कंपनी ने 22,30,400 शेयर बिक्री के लिए रखे हैं, जबकि इसके मुकाबले कंपनी को 18,74,60,800 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। आगे चेक करें कंपनी के शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) कितना चल रहा है।

Esconet Technologies IPO GMP

एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज आईपीओ का जीएमपी है 83 रु

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 16 फरवरी को खुला था और आज 20 फरवरी को बंद होगा। कंपनी का शेयर 23 फरवरी को लिस्ट होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-84 रु है। जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के शेयर का जीएमपी 83 रु है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा डबल कर सकता है।

End of Feed