सरकार का दावा, EPFO ने क्लेम सेटलमेंट में बनाया रिकॉर्ड; PF खाते से पैसे निकालना हुआ पहले से आसान

श्रम मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार,कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रिकॉर्ड 8.31 करोड़ दावों का निपटारा किया है।

ईपीएफओ (Employees' Provident Fund Organisation) ने वित्त वर्ष 2025-26 में क्लेम सेटलमेंट के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों अनुसार, इस दौरान कुल 8.31 करोड़ दावों का निपटारा किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 6.01 करोड़ दावों की तुलना में काफी अधिक है।

EPFO

EPFO (Photo: iStock)

5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी से जुड़े

EPFO (Photo: iStock)

मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन दावों में से 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी (Partial Withdrawals) से जुड़े थे। इसका मतलब है कि अब कर्मचारी अपनी जरूरत के समय अपने पीएफ खाते (PF Account) से आसानी से पैसा निकाल पा रहे हैं। आंकड़ों से साफ होता है कि ईपीएफओ ने अपने सिस्टम को इतना सरल बना दिया है कि लोगों को अपनी बचत तक पहुंचने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।

End of Feed