EPFO का पासबुक पोर्टल हुआ दोबारा चालू: सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद सेवाएं बहाल, कब खाते में आएगा 8.25% ब्याज?

EPFO Passbook Portal: सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद EPFO का पासबुक पोर्टल दोबारा शुरू हो गया है, जिससे मेंबर्स अब अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे। साथ ही, 15 जुलाई से खातों में 8.25% ब्याज मिलना शुरू होगा।

EPFO Passbook Portal : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों अंशधारकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। पिछले करीब दो हफ्तों से बंद पड़ा EPFO का पासबुक पोर्टल आखिरकार फिर से ऑनलाइन शुरू हो गया है। डेटाबेस को मजबूत करने और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के काम (EPFO Passbook Portal software upgrade) की वजह से यह सेवा अस्थायी रूप से रोकी गई थी। अब पोर्टल के दोबारा शुरू होने से पीएफ खाताधारक एक बार फिर लॉग इन करके अपने भविष्य निधि खाते का स्टेटमेंट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

EPFO passbook portal, EPFO Passbook Portal software upgrade, PF balance check, EPFO interest credit, EPF interest rate, Unified Member Portal

सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद EPFO का पासबुक पोर्टल दोबारा शुरू (तस्वीर-AI)

पिछले सालों के ट्रांजैक्शन का डेटा धीरे-धीरे होगा उपलब्ध

जब आप पासबुक पोर्टल पर लॉग इन करेंगे, तो वहां आपको एक जरूरी सूचना दिखाई देगी। इस नोटिस में लिखा है, "हाल ही में पूरे किए गए अकाउंटिंग वर्षों के लेनदेन (Transactions) फिलहाल उपलब्ध हैं। इससे पहले के वर्षों के लेनदेन का डेटा अभी माइग्रेट (स्थानंतरित) किया जा रहा है और अगले कुछ दिनों के भीतर इसे भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह एक ऑटोमैटिक प्रक्रिया है, इसलिए खाताधारकों को इसके लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed