बिजनेस

अब PF निकालना होगा और भी आसान: EPFO ला रहा नया ऐप, सीधे UPI से आएगा पैसा!

New EPFO App: अगर आप भी किसी कंपनी के कर्मचारी हैं और आपका भी पीएफ कट रहा है तो खुश हो जाइए। बहुत जल्द पीएफ का पैसा यूपीआई के जरिए आपके बैंक अकाउंट में आने वाला है। जी हां, श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत पीएफ का एक बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये बैंक खाते के माध्यम से निकासी के लिए उपलब्ध होगा।

Image

जल्द आ रहा EPFO का नया ऐप (Photo: iStock)

New EPFO App: अगर आप भी किसी कंपनी में काम करते हैं और आपका भी पीएफ कटता है तो यह जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। बहुत जल्द आप यूपीआई के जरिए अपना पीएफ बैंक अकाउंट में पा सकेंगे। दरअसल, एक शीर्ष सूत्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के मेंबर इस साल पेश होने वाले एक नए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये यूपीआई (यूपीआई) पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर अपने पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे।

यूपीआई के जरिए बैंक खाते में EPF

PTI (भाषा) के अनुसार, श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा, जबकि एक बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये बैंक खाते के माध्यम से निकासी के लिए उपलब्ध होगा। इसका मतलब हुआ कि मेंबर्स को पूरा फंड निकालने की सुविधा नहीं दी जाएगी। ऐसा इस लॉन्ग‑टर्म बचत योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद की वित्तीय सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

जल्द आ रहा ईपीएफओ का नया ऐप

सूत्र के अनुसार, ईपीएफओ एक नया मोबाइल ऐप पेश करेगा, जिसके जरिये मेंबर्स यूपीआई गेटवे का इस्तेमाल कर पैसे निकालने के साथ ही पासबुक बैलेंस जैसी दूसरी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

ग्राहकों के लिए सेवाओं की पहुंच होगी आसान

इस समय ईपीएफओ मेंबर्स अपने ईपीएफ खाते के एक्सेस और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए या तो यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) पोर्टल या ’उमंग’ ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ये सेवाएं दोनों मंच पर उपलब्ध रहेंगी, जबकि नया डेडिकेटेड ऐप ईपीएफओ ग्राहकों के लिए सेवाओं की पहुंच और वितरण में सुधार करेगा।

अप्रैल में पेश हो सकता है नया ऐप

सूत्र ने बताया कि मेंबर्स मोबाइल ऐप के जरिये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर के लिए उपलब्ध पात्र ईपीएफ शेष राशि देख सकेंगे। उन्हें लेनदेन पूरा करने के लिए अपने यूपीआई पिन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी, जिससे बैंक खातों में पैसे का सुरक्षित ट्रांसफर सुनिश्चित होगा। ईपीएफओ इस सेवा का फिलहाल टेस्टिंग कर रहा है। श्रम मंत्रालय की ओर से इस साल अप्रैल में बड़े स्तर पर इस ऐप को पेश किए जाने की संभावना है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article