EPF Scheme 2026 लागू: अब PF निकासी होगी आसान, डिजिटल सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता

केंद्र सरकार ने EPF Scheme 2026 लागू कर दी है। इससे PF निकासी आसान होगी, डिजिटल प्रक्रिया मजबूत होगी और कर्मचारियों व कंपनियों के लिए नए नियम लागू होंगे।

EPF Scheme 2026 : केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य निधि (EPF) सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए नया Employees’ Provident Fund (EPF) Scheme 2026 लागू कर दिया है। यह नई योजना पुराने EPF Scheme 1952 की जगह लेगी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को इसकी अधिसूचना (EPFO new rules) जारी की और यह तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद EPF प्रक्रिया को आसान बनाना, डिजिटल सिस्टम को मजबूत करना और लेबर कोड्स को तेजी से लागू करना है।

EPF Scheme 2026, EPFO new rules, PF withdrawal rules, EPF digital compliance, labour code India

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सिस्टम में बड़ा बदलाव (तस्वीर-ANI/istock)

डिजिटल सिस्टम पर ज्यादा जोर

नई EPF Scheme 2026 में सबसे बड़ा फोकस डिजिटल प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर है। अब EPF खाताधारकों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और आधार से लिंक बैंक खाता देना अनिवार्य होगा। इससे फंड निकासी और दूसरी सेवाएं पूरी तरह डिजिटल तरीके से तेजी से प्रोसेस हो सकेंगी। सरकार का मानना है कि इससे धोखाधड़ी कम होगी और कर्मचारियों को समय पर लाभ मिलेगा।

End of Feed