ENIL Q3FY25 Results: तीसरी तिमाही में एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड का रेवेन्यू रहा 159 करोड़ रुपये, पिछले वर्ष की तुलना में 9% अधिक

ENIL Q3FY25 Results: भारत के नंबर 1 एफएम रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची के ऑपरेटर एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड ने समाप्त तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। Q3FY25 के लिए कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू 159 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 9% की वृद्धि है।

ENIL Q3FY25 Results: भारत के नंबर 1 एफएम रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची के ऑपरेटर एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही और 9 महीनों के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्ट की घोषणा की। Q3FY25 के लिए कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू 159 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 9% की वृद्धि है। Q3FY25 के लिए घरेलू रेवेन्यू 154 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 9.7% अधिक है, जो कि मुख्य रूप से डिजिटल और एक्सपीरिएनशियल बिजनेस द्वारा संचालित है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त 9 महीनों के लिए घरेलू रेवेन्यू 373 करोड़ रुपये तक पहुंच गया जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 12.3% की वृद्धि दर्शाता है।

Entertainment Network India Ltd, ENIL Result, ENIL Q3FY25 Result, Radio Mirchi

एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड की तीसरी तिमाही रही शानदार

Q3FY25 में EBITDA (डिजिटल को छोड़कर) 28% EBITDA मार्जिन के साथ 38.8 करोड़ रुपये था। Q3FY25 के लिए PBT और PAT (डिजिटल को छोड़कर) क्रमशः 22 करोड़ रुपये और 16 करोड़ रुपये थे। कंपनी के डिजिटल कारोबार, जिसमें गाना (GAANA) भी शामिल है। उसने मजबूत वृद्धि दर्ज की, जिसमें Q3FY25 में डिजिटल रेवेन्यू 15.4 करोड़ रुपये रहा, जो Q3FY24 में 13.4% से बढ़कर रेडियो रेवेन्यू का 26% रहा। यह नए GAANA प्रोडक्ट की मजबूत मांग को रेखांकित करता है। तिमाही के दौरान डिजिटल खर्च 10.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 18.4% कम है।

End of Feed