दिलचस्प है सबसे रईस शख्स बनने की रेस! आगे-पीछे मस्क और अरनॉल्ट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 8, 2022, 08:58 AM IST

LVMH के 73 वर्षीय मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट और टेस्ला के 51 वर्षीय बॉस एलन मस्क की संपत्ति में मामूली अंतर है। आइए जानते हैं कौन किससे कितना आगे है।

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक और टेस्ला (Tesla) के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) को कुछ देर के लिए बड़ा झटका लगा। एलन मस्क ने कुछ देर के लिए फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में सबसे रईस शख्स का ताज खो दिया था। उनकी जगह दुनिया के प्रमुख लक्जरी ग्रुप एलवीएमएच (LVMH) के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने ले ली थी। दरअसल मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी तकनीकी शेयरों में गिरावट आई थी, जिससे मस्क की संपत्ति कुछ समय के लिए अरनॉल्ट परिवार से कम हो गई।

elon musk

दिलचस्प है सबसे रईस शख्स बनने की रेस! आगे-पीछे मस्क और अरनॉल्ट

अब कितनी है मस्क और अरनॉल्ट की दौलत?

End of Feed