युद्ध के बीच इंडक्शन चूल्हे की बढ़ी डिमांड! EESL ने 5 लाख खरीदने के लिए जारी किये नए टेंडर

Induction Choolha: सार्वजनिक क्षेत्र की इलेक्ट्रिक एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) दो चरणों में पांच लाख इलेक्ट्रिक चूल्हे खरीदने के लिए नई निविदा (Tender) जारी करने की योजना बना रही है। यह कदम बढ़ती घरेलू और वाणिज्यिक मांग को पूरा करने और एलपीजी पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इससे सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल खाना पकाने को बढ़ावा मिलेगा।

Induction Choolha : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इलेक्ट्रिक एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) जल्द ही दो चरणों में 5 लाख इलेक्ट्रिक चूल्हे खरीदने के लिए नई निविदा (Tender) जारी करने की योजना बना रही है। यह कदम मुख्य रूप से बढ़ती मांग और घरेलू खाना पकाने के लिए उपलब्ध विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण एलपीजी और देश की प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस स्थिति को देखते हुए इलेक्ट्रिक चूल्हों का उपयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण हो गया है।

EESL, Induction Choolha, Electric stoves, Induction cooktops, NECP, National Electric Cooking Program, Go Electric campaign, LPG shortage, Iran Israel US War

ईईएसएल दो चरणों में पांच लाख इंडक्शन चूल्हे के लिए निविदा जारी करने पर कर रही विचार (तस्वीर-istock)

पहले चरण की योजना और इंडक्शन चूल्हों की मांग

सूत्रों ने बताया कि EESL ने हाल ही में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक लाख इंडक्शन चूल्हों की खरीदी के लिए निविदा जारी की है। इसके साथ ही विभिन्न राज्य सरकारों और ग्राहकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इंडक्शन चूल्हों के लिए उपयुक्त बर्तनों की भी निविदा जारी की गई है। EESL के अधिकारियों का कहना है कि “वर्तमान बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग को देखते हुए, हम मौजूदा विक्रेताओं से खरीदी गई मात्रा के बाद पांच लाख से अधिक इकाइयों के लिए नई निविदा जारी करने की योजना बना रहे हैं।

End of Feed