Edible Oil Import:भारत में वनस्पति तेल का आयात 13 फीसदी गिरा, जानें क्यों आ रही है गिरावट

Edible Oil Import In India: भारत द्वारा इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात किया जाता है। यह अर्जेंटीना और ब्राजील से सोयाबीन तेल का आयात करता है।एसईए ने कहा कि फरवरी, 2024 में वनस्पति तेल के आयात में गिरावट जारी रही। खाद्य तेल आवश्यकताओं के लिए पाम तेल की उपलब्धता में कमी आई है क्योंकि मुख्य दो उत्पादक देश मलेशिया और इंडोनेशिया इसे बायोडीजल के उत्पादन के लिए लगा रहे हैं ।

Edible Oil Import In India:भारत का वनस्पति तेल आयात फरवरी में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत घटकर लगभग 9.75 लाख टन रह गया है। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने बुधवार को बयान में कहा कि फरवरी के दौरान वनस्पति तेलों (खाद्य तेलों और गैर-खाद्य तेलों सहित) का आयात 9,74,85 टन रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,14,481 टन था।कुल आयात में खाद्य तेल का हिस्सा घटकर 9,67,852 टन रह गया। फरवरी, 2023 में यह 10,98,475 टन था।गैर खाद्य तेलों का आयात भी एक साल पहले की समान अवधि के 16,006 टन से घटकर 7,000 टन रह गया।

edible oil import

खाद्य तेल का आयात गिरा

इसलिए घटा उत्पादन

भारत द्वारा इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात किया जाता है। यह अर्जेंटीना और ब्राजील से सोयाबीन तेल का आयात करता है।एसईए ने कहा कि फरवरी, 2024 में वनस्पति तेल के आयात में गिरावट जारी रही। खाद्य तेल आवश्यकताओं के लिए पाम तेल की उपलब्धता में कमी आई है क्योंकि मुख्य दो उत्पादक देश मलेशिया और इंडोनेशिया इसे बायोडीजल के उत्पादन के लिए लगा रहे हैं।

End of Feed