मणप्पुरम फाइनेंस के MD और CEO के पास से 143 करोड़ की संपत्ति जब्त,मनी लांड्रिंग के तहत कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 10:49 AM IST

ED raids Manappuram Finance:तलाशी अभियान के दौरान ईडी को पता चला कि नंदकुमार ने मनी लांड्रिंग से जुटाई गई राशि का निवेश अचल संपत्तियां खरीदने में किया था। ये संपत्तियां नंदकुमार ने अपने, पत्नी और संतानों के नाम पर खरीदी थीं। सके अलावा मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में भी यह राशि लगाई गई।

ED raids Manappuram Finance:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल स्थित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी और गोल्ड लोन देने वाली प्रमुख कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) वी पी नंदकुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने नंदकुमार से जुड़े त्रिशूर स्थित छह परिसरों पर बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया था। यह तलाशी अभियान मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में चलाया गया था।

ed raid on mannapurm finance

मण्णापुरम फाइनेंस पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

ईडी का क्या है दावा

ईडी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह मामला लोगों से गैरकानूनी ढंग से ली गई जमा राशि के मनी लांड्रिंग करने के आरोपों से संबंधित है।तलाशी अभियान के दौरान ईडी को पता चला कि नंदकुमार ने मनी लांड्रिंग से जुटाई गई राशि का निवेश अचल संपत्तियां खरीदने में किया था। ये संपत्तियां नंदकुमार ने अपने, पत्नी और संतानों के नाम पर खरीदी थीं। इसके अलावा मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में भी यह राशि लगाई गई। प्रवर्तन निदेशालय ने पूरे तलाशी अभियना में मनी लांड्रिंग कानून के तहत कुल 143 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है।

End of Feed