Economic Inequality: भारत में बढ़ी आर्थिक असमानता, 1% लोगों के पास 40% से अधिक संपत्ति, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 22, 2024, 02:54 PM IST

Economic Inequality In India: विश्व असमानता लैब (World Inequality Lab) की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि भारत के टॉप 1% लोगों के पास देश की 40% से अधिक संपत्ति है। आय और धन असमानता आसमान छू गई है।

Economic Inequality In India: विश्व असमानता लैब (World Inequality Lab) की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि हाल के दिनों में भारत की आय और धन की असमानता आसमान छू गई है। भारत के टॉप 1% लोगों के पास देश की 40% से अधिक संपत्ति है। लैब ने "भारत में आय और धन असमानता 1922-2023: अरबपति राज का उदय" (Income and Wealth Inequality in India 1922-2023: The Rise of The Billionaire Raj) शीर्षक वाली एक नई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट में डेटा का विश्लेषण किया गया है। जिसका लक्ष्य 1922 से 2023 तक भारत की आय और धन वितरण का आकलन करना था। विश्व असमानता लैब के तहत यह रिपोर्ट अर्थशास्त्री नितिन कुमार भारती, लुकास चांसल, थॉमस पिकेटी और अनमोल सोमांची ने लिखी है।

Economic Inequality, Report on Income Inequality, Income Inequality in India, World Inequality Lab

भारत में आय और धन की असमानता बढ़ी (तस्वीर-canva)

इस मामले में भारत अमेरिका से भी आगे

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की टॉप 1% आय प्राप्त करने वालों की हिस्सेदारी दुनिया में सबसे अधिक है। यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और अमेरिका से भी अधिक है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि टॉप 10% आय वाले लोगों के मामले में भारत दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है।

End of Feed