6 साल में Mutual Fund से छाप डाले 60 करोड़! एक्सपर्ट ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’?

आमतौर पर म्यूचुअल फंड को शेयर बाजार की तुलना में धीमी ग्रोथ वाला निवेश कहा जाता है। लेकिन, 6 साल में एक निवेशक ने म्यूचुअल फंड से 6 गुना ग्रोथ हासिल करते हुए 60 करोड़ का फंड बनाया।

Mutual Fund में आमतौर पर लोग 10-12% या 12-15% सालाना रिटर्न की उम्मीद रखते हैं। लेकिन क्या कोई निवेशक 6 साल में ₹10 करोड़ के पोर्टफोलियो को ₹60 करोड़ तक पहुंचा सकता है? एक फंड मैनेजर के साथ बातचीत में ऐसे ही एक निवेशक की कहानी सामने आई, जिसने कथित तौर पर 6 साल में अपने ₹10 करोड़ के पोर्टफोलियो को ₹60 करोड़ तक पहुंचाया।

Mutual Fund multibagger

म्यूचअल फंड से मल्टीबैगर रिटर्न

दिलचस्प बात यह है कि इसके पीछे किसी एक मल्टीबैगर स्टॉक या किसी ‘गुप्त फॉर्मूले’ की कहानी नहीं बताई गई। फिनफ्लुएंसर संजय कथूरिया के साथ बातचीत (पॉडकास्ट) में फंड मैनेजर ऋषभ नाहार बताते हैं कि इस निवेशक का पूरा खेल एसेट अलोकेशन (Asset Allocation) और डायवर्सिफिकेशन (Diversification) पर आधारित था।

End of Feed